फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर से थोड़ी दूर वाहन से टक्कर में बाइक मैकेनिक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
बहरियाबाद-गाजीपुर मार्ग पर हुए दुर्घटना में अहियाई गांव निवासी---मृतक रोहित राजभर राजभर की फाइल
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव के सामने बहरियाबाद- गाजीपुर मार्ग पर बीते बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक मैकेनिक रोहित राजभर (25) की मौत हो गई। हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मरीज को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दो का उपचार मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि बहरियाबाद कस्बा के चकफरीद निवासी बुद्धू सोनकर का नाती मोलू सोनकर बाइक से अपने घर से जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा था कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित तीन युवक सवार थे, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने भुड़कुड़ा थाना के अहियाई गांव निवासी बाइक चालक रोहित राजभर (25) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मलिकपुरा के मधुबन गांव निवासी दीपक राजभर और अर्जुन राजभर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मोलू को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति गंभीर है। रोहित रामकृत राजभर का बड़ा पुत्र था। वह बाइक मैकेनिक का काम करता था। घटना की जानकारी होने पर पत्नी लक्ष्मीना का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाइक पर सवार घायल युवक दीपक राजभर (22) पुत्र बैजनाथ राजभर तथा अर्जुन राजभर पुत्र श्याम लाल राजभर मलिकपुरा के मधुवन गांव निवासी हैं। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक और मोपेड में टक्कर, दो युवक घायल-गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के चैनपुरवां के पास बृहस्पतिवार को बाइक और मोपेड की आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने मजुई निवासी डब्लू यादव बाइक से सादात आ रहा था। इसी दौरान मजुई निवासी जीशान भी अपनी मोपेड से सादात की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे एक बड़े वाहन से बचने के प्रयास में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। दोनों घायलों को सीएचसी भेज दिया गया। सादात के सीएचसी चिकित्साधिकारी डा. अब्दुल फैज ने बताया कि दोनों के हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई हैं, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें