फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उदंती नदी पर बनेगा पुल, जखनिया विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। जखनिया विधायक बेदी राम ने शनिवार को परेवा से हुरमुजपुर को जोड़ने वाले उदंती नदी पर बनने वाले पुल का विधिवत पूजन के साथ शिलान्यास किया। पुल निर्माण शुरू होने से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पुल बनने के बाद न केवल दोनों गांवों के बीच दूरी कम होगी, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों का संपर्क भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

इससे व्यापार, शिक्षा और आवागमन में भी सुविधा बढ़ेगी। विधायक बेदी राम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र, क्षेत्रीय जेई राजेश कुमार, परेवा ग्राम प्रधान गुड्डू यादव, हुरमुजपुर के प्रधान गुड्डू खरवार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें