फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जीएसटी से कोई समस्या होने पर ईंट-भट्ठा व्यवसायी विभाग में संपर्क, होगा समाधान

विज्ञापन
रौजा स्थित एक मैरेज हॉल में सदस्यों की वार्षिक बैठक में बोलते जनपद ईंट निर्माता समिति के अध्यक्
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद ईंट निर्माता समिति की वार्षिक बैठक रविवार को रौजा स्थित एक वाटिका में हुई। बैठक में जीएसटी, खनन, प्रदूषण, जिला पंचायत का वार्षिक शुल्क, वैभव कर व ईंट भट्ठा पर कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जीएसटी उपायुक्त विकास चंद्र ने कहा कि इससे संबंधित समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग ईंट-भट्ठा व्यवसायियों के साथ है। जीएसटी से संबंधित कोई समस्या होने पर ईंट-भट्ठा व्यवसायी विभाग में संपर्क कर सकते हैं। जीएसटी समाज की अर्थव्यवस्था के हित में है। जीएसटी से संबंधित कोई समस्या प्रकाश में आने पर विभाग की ओर से उसके निराकरण का प्रयास किया जाता है। प्रदूषण विभाग के जेई अतुल तेलवानी ने प्रदूषण से संबंधित शासन के गाइड लाइन से ईंट भट्ठा व्यवसायियों को अवगत कराया। जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद्र की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 का खनन शुल्क जमा करने के लिए कहा गया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के समक्ष भी ईंट भट्ठा व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया गया। वहीं बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह को सर्वसम्मति से समिति का संरक्षक चुना गया। इस मौके पर लल्लन सिंह, रिंकू राय, गोपाल राय, पवन कुमार, आसिफ अली, रामप्रकाश, श्याम नारायन सिंह, सुधीर राय, सदानंद सिंह यादव, विनोद चौहान, रामकेर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें