फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर आटो पार्ट्स की दूकान में चोरी

Thu, 02 Apr 2015 11:34 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के बाजार में बुधवार की रात आटो पार्ट्स की दूकान का ताला तोड़कर चोर उसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का कीमती पार्ट्स उठा ले गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले छानबीन की।
विज्ञापन



नंदगंज बाजार निवासी सुनील सिंह की बाजार स्थित घर में ही आटो पार्ट्स की दूकान है। रोज की तरह बुधवार की शाम वह दूकान बंद कर घर में चले गए। देर रात चोर दूकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दूकान में रखा हजारों के मोबिल, ग्रिस, बैट्री सहित अन्य सामान उठा ले गए।

गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने दूकान का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी सुनील सिंह को दी। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में दूकान पर पहुंच गए। अंदर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन


चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बातचीत करते हुए मामले की छानबीन की। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी। इससे पहले भी चोरों ने इसी दूकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।

 घटना को लेकर दूकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना था कि जब थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित दूकान सुरक्षित नहीं है तो है काफी दूर की कौन कहे। रात में गश्त करने के बजाय पुलिस आराम फरमाती है और चोर आसानी से अपना काम कर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें