फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईटेंशन तार के ऊपर लटक रही टहनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के पोल के ऊपर लटकती 11 हजार वोल्ट के जर्जर तार के मकड़ जाल और पेड़ों की टहनियों से शार्टसर्किट की समस्या पैदा होती है। जिससे किसानों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं और उनकी फसलें जल कर नष्ट हो जाती हैं। इसके बावजूद विभाग सतर्क नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोडऊर, मसौनी, महेन्द, सोनवानी, हरदासपुर, नेवादा, असावर, कमसडी, गोबिंदपुर, लाली, काडेरा, गडार, कुसहा, पाहुपुर, बिन्दवलियां, खडहरा, सरेजा, भठवा, दलपतपुर आदि गांवों में पोल और तार दशकों पुराने हैं। कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां इन जर्जर तारों पर लटकती रहती है। जिससे तार टूटने के साथ घंटों बिजली कटौती की समस्या पैदा हो जाती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर पेड़ों की टहनियों की छटाई नहीं होती है तो विद्युत पोल पर लटके जर्जर तार समस्या बनते रहेंगे। इसके चलते क्षेत्र में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
पिछले दिनों गोड़ऊर गांव में खेत से बकरी चराकर घर जा रहे आरिफ (12) की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ऐसे ही पिछले वर्ष खेत में आलू की बुआई कर रहे क्षेत्र के असावर के बेसवान गावं निवासी रवींद्र यादव की मौत हो गई थी। खेत में सब्जी की निराई कर रहे नेवादा गांव के किसान रामअवध राजभर पर भी हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। बावजूद इसके बिजली विभाग जर्जर तार और खंभों के पास लटकते टहनियों को लेकर कोई एहतियात नहीं बरत रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में जितने भी जर्जर तार और बिजली के पोल हैं, उनको सरकार की योजना में बदलवाने का कार्य चल रहा है। बहुत जल्दी ही तार बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें