फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत महिलाएं बन रहीं रोल मॉडल: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि समाज की कुरीतियों पर लगाम लगाने के लिए और आगे बढ़कर लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाएं दिन रात मेहनत करती हैं। मिशन शक्ति के तहत महिलाएं रोल मॉडल का काम कर रही हैं, जिससे समाज को एक नई दिशा मिल रही है। वे क्षेत्र के देवरिया ग्राम पंचायत भवन पर बुधवार को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को मुख्यअतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया और विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बीमारी से बचाव के लिए सदैव सावधान रहने की नसीहत दी। इसके बाद हाईस्कूल की छात्राओं को डायरी, पेन और महिलाओं में साड़ी का वितरण किया। इसके अलावा छात्रा नीतू यादव को साइकिल दी गई।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पीड़ित महिला की आत्म निर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोड़ दिया जाए तो वह स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार का भी भरण पोषण कर सकती हैं। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना प्रदेश में सितंबर 2013 से प्रारंभ की गई है। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बनाने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर देवरिया ग्राम प्रधान कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, दिग्विजय कुमार तिवारी, चौकी पुलिस इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा, संतोष कुमार, रामाश्रय, अरुण कुमार, रविकांत सिंह यादव, परमानंद दुबे, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें