फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों को आगे आकर कार्य करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
एकजुटता न होने से ही ब्राह्मण समाज पिछड़ रहा है। समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए तभी उनका विकास होगा। ये बातें नूरपुर में रविवार को विराट ब्राह्मण महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों को आगे आकर कार्य करने की जरूरत है। कर्म ही हम लोगों की पहचान है। हमें एक-दूसरे का बराबर सहयोग करना चाहिए। हीरालाल उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। बच्चों को अंग्रेजी के साथ हिंदी और संस्कृत की पढ़ाई कराएं ताकि उसे अपनी संस्कृति के बारे में ज्ञान हो सके। बैठक से पहले भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सरस्वती वाचन किया गया।
इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, पं. सुखेन तिवारी, रविंद्रनाथ तिवारी, बृजानंद पांडेय, राममनोज त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, रामाश्रय त्रिपाठी, अरविंद चतुर्वेदी, हरिप्रसाद पांडेय, भरत तिवारी, सूर्यनाथ चौबे, धनंजय मिश्रा, अरविंद चौबे, शिवनारायन मिश्रा, संतोष तिवारी मौजूद थे। संचालन सुखेन तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें