फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास बने गड्ढे में पलटी बोलेरो

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के साहपुर गांव के पास निर्माणधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास बने गड्ढे में बुधवार की देर शाम बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है, बाकि सभी सवार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी उपेेंद्र बिंद ने बताया कि, बिहार से बोलेरो में सवार होकर छह की संख्या में बाराती करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के किसी गांव में जा रहे थे। कोटवां-नारायनपुर-लट्ठूडीह मार्ग के किनारे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास बने गड्ढे में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक को हल्की चोट आई हैं। बरातियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बरातियों साथ ही जेसीबी मंगाकर बोलेरो को भी गड्ढे से बाहर निकला। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि इस मामले के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें