बिरनो। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर जगदीशपुर विद्यापति ब्रिज के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध दुर्बल यादव (70) को उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह गोपालपुर खरका के निवासी थे। घर से चौरही रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उनके साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक मय ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद