फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो की मौत, मातम

विज्ञापन
युसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नसोपुर गांव के पास मंगलवार को बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों क्षेत्र में घूमकर इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बोलेरो को कब्जे में लेने के साथ चालक को धर-दबोचा। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंगौली गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (18) और मोहम्मद खालिद (20) एक बाइक से क्षेत्र में काम करने के लिए निकले थे। नसोपुर गांव के पास कासिमाबाद की ओर से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। इधर चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एकलौता खालिद तो दो भाइयों में छोटा था आरिफ
कासिमाबाद। मोहम्मद खालिद अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। मृतक के मां की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि पिता मोहम्मद मंसूर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं मोहम्मद आरिफ दो भाईयों में छोटा था। पिता अनवारूल ठेला चलाते हैं। वहीं बड़ा भाई मुहम्मद वसीम अकरम, छोटी बहन रानी व सिमरन और मां नजमा बेगम के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें