फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक

विज्ञापन
सिविल बार सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार सभागार में अधिवक्ताओं की आपात बैठक आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने ई-फाइलिंग व्यवस्था का विरोध किया। न्यायालय सुचारू रूप से चलाने संबंधी प्रस्ताव भी पारित हुआ। अधिवक्ताओं ने बताया कि जिनके द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र ऑनलाइन दाखिल किया गया, वह किन्हीं कारणों से डंप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा तर्क दिया गया कि 22-23 दिन पहले नवापुरा मोहल्ला में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वर्तमान समय में न्यायालय परिसर कंटेनमेंट जोन से बाहर है, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा अब तक सीएमएस रिपोर्ट को लेकर जिला न्यायाधीश को कोई रिपोर्ट नहीं सौंपा गया। कहा कि अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के साथ अन्याय हो रहा है। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सोमवार को 11 बजे जिलाधिकारी से मिलने के लिए अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल जनपद न्यायाधीश से मिलेगा। अधिवक्ता मांग करेंगे कि जमानत प्रार्थना पत्र व अन्य प्रार्थना पत्र जिस प्रकार पहले लिया जाता था, उसी प्रकार लिया जाए। सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से या न्यायालय में मैनुअली किया जाए। बैठक में तय हुआ कि ई-फाइलिंग की व्यवस्था बंद की जाए। पूर्व की भांति अदालतें चलाई जाएं। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रबली राय, गंगेश्वर सनम श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद राय, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, विजय पांडेय, गोपाल पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें