फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बोलेरो और कार की टक्कर में दुधमुंही बच्ची की मौत, छह जख्मी,  वाराणसी से वापस लौटते समय हुआ हादसा 

Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की शाम पांच बजे बोलेरो और कार की टक्कर में एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार छह लोग चोटिल  हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


बलिया जिले के सहतवार निवासी योगेश चौबे अपनी पत्नी जागृति, चार माह की बच्ची आसी सहित अन्य के लोगों के साथ बोलेरो से वाराणसी से लौट रहे थे। इसी बीच शाम करीब पांच बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर फतेउल्लापुर पेट्रोल  पंप के समीप  सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बोलेरो को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में योगेश चौबे की मासूम बेटी आशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहन में सवार मृत बच्ची की माता-पिता सहित छह लोग घायल हो गए। दुघर्टना के बाद     आस-पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और वाहन में कराह रहे लोगों को बाहर निकाला तथा दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रजादी चौकी प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें