फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हिस्सों में बंट गया शरीर: आटा चक्की में लुंगी फंसने से दर्दनाक हादसा, लाश देख पत्नी बेसुध; पहुंची पुलिस

Mon, 18 May 2026 05:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: जिले में दर्दनाक हादसे के बाद बुजुर्ग की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर रेवतीपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आटा चक्की से ही घर का खर्च चलता था।
विज्ञापन
पति की माैत के बाद बिलखती पत्नी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घर में संचालित आटा चक्की बंद करने के दौरान उनकी लुंगी मशीन के घूमते पट्टे में फंस गई, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि वृद्ध का शव कई हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार उतरौली गांव निवासी लालचंद शाह (65) अपने घर में लगी आटा चक्की के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह रोज की तरह आटा चक्की का काम समाप्त होने के बाद मशीन बंद करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी लूंगी मशीन के घूमते पट्टे में फंस गई। देखते ही देखते मशीन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
घटना के समय आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मशीन की चपेट में आने से उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुरसती देवी समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। उनके विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

मृतक के छोटे भाई जसवंत शाह ने बताया कि लालचंद शाह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। आटा चक्की ही परिवार की आय का मुख्य साधन थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें