फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन दिन से लापता मछुआरे का शव गंगा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के समीप चटिया गंगा घाट (शहीद बाबा की मजार) के पास बुधवार सुबह तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शव गंगा में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वीरपुर गांव निवासी विनोद राजभर (42) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार विनोद राजभर मछली पकड़ते थे। वह 31 मई को गंगा में मछली पकड़ने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने चटिया गंगा घाट के पास नदी में एक शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विनोद राजभर के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भांवरकोल थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें