फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिव मंदिर के बरामदे में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पूरब स्थित शिव मंदिर के बरामदे में शुक्रवार को 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। शिनाख्त न होने पर शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक ने नीले रंग की हाफ बाजू की टी-शर्ट और सफेद धोती पहन रखी थी। जांच में बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज या सामान भी बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। वृद्ध मंदिर परिसर में पीठ के बल लेटा हुआ था और उसका चेहरा आसमान की तरफ था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि वृद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया हो और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई हो। मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों और सीमावर्ती थानों से संपर्क साधने के साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुपों की मदद ली जा रही है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शिनाख्त न होने शव को माॅर्च्यूरी हाउस रखवा दिया गया है। मृतक के शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें