फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इब्राहिमपुर गांव के युवक का कोयंबटूर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के युवक का शव चेन्नई के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला। वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में काम करने गया था। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर परिजनों के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव निवासी सुधांशु राजभर पेंटिंग करता था। मृतक के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि सुधांशु बीते तीन अगस्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर काम करने गया था। वहां कैसे मौत हुई, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। समाजसेवी अंकुर सिंह ने बताया कि एडीएम दिनेश कुमार से शव को घर लाने की बातचीत की गई। एडीएम दिनेश कुमार ने तत्काल कोयंबटूर के जिलाधिकारी से भी बात कर शव घर पहुंचने की बात की तो पता चला कि शव वहां तक ले जाने के लिए हवाई जहाज या ट्रेन की सुविधा तो है, लेकिन शरीर पूरी तरह से काला पड़ गया है वहां तक ले जाना ठीक नहीं है। इसके बाद कोयंबटूर पुलिस प्रशासन और परिजनों की मौजूदगी में दाह संस्कार कर दिया गया। साथ ही वहां की पुलिस ने एक टीम गठित कर घटना का पर्दाफाश करने का भी आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी चंदा देवी और उसकी मां आशा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य रोने- बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें