खानपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर हथौड़ा गांव के पास रेलवे पटरी किनारे एक पेड़ की टहनी में लगे फंदे से एक व्यक्ति का शव मंगलवार को मिला। मृतक की शिनाख्त बिहार जनपद के सिवान जनपद के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा निवासी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक पेड़ से लटक रहे शव की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त बिहार प्रांत के सिवान जनपद के बड़हरिया थाना के बभनबारा निवासी विनोद कुमार (44) रूप में हुई।
शव काफी पुराना लग रहा था, वजह कीड़े लगे हुए थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद