देवकली। ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में मंगलवार को सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डाॅ. एसके सरोज ने कहा कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष के मध्य तक की सभी बालिकाओं को टीका लगाना अनिवार्य है। एचपीवी का एक डोज लंबे समय तक बचाव करता है।
बीपीएम प्रदीप सिंह ने कहा कि पूरे ब्लाॅक में सभी बच्चियों को एचपीवी का टीका लगवाना और संक्रमण से सुरक्षित करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए ब्लाक में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने स्कूल रेडीनेस, ईको क्लब, कैच अप प्रोग्राम, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब का उपयोग तथा यू-डायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल और टीचर प्रोफाइल अपडेट करने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया। बैठक में अजीत सिंह, गीता वर्मा, निशा मौर्या, विपिन शुक्ला, रूपेंद्र दुबे, संजय यादव, राजेश सिंह, लालजी यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने किया।