उस पर सवार गांव के चार लोग तो तैरकर निकल गए, लेकिन युवक नाव के नीचे दब गया था। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर में ग्रामीणों ने युवक का शव उतराया देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला।
इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सैदपुर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।