फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्रों का वितरण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी डाॅ. हर्षिता तिवारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर एसआईआर मैपिंग के चल रहे महाअभियान की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करने के सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि इस महा अभियान के तहत सभी प्रपत्र 4 दिसंबर से पहले भरकर संकलित किए जाएं। प्रपत्र का वितरण कर मतदाता का सहयोग करके उसे एकत्रित कर आनलाइन करें। एसडीएम डाॅ. हर्षिता तिवारी से अग्रवाल टोली निवासी राजकिशोर अग्रवाल, तिवारी टोला निवासी गंगासागर, राहुल सहित कुछ लोगों ने बीएलओ की तरफ से फाॅर्म न पहुंचाने की शिकायत की। एसडीएम ने मौजूद बीएलओ को निर्देश दिया कि समय-सीमा को ध्यान में रख काम करें, जो भी बीएलओ इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वर्तमान स्थिति, लंबित प्रकरणों और ग्रामीणों के सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि फाॅर्मों को जल्द ऑनलाइन किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने बीएलओ को हिदायत दी कि वह घर-घर सर्वे की रफ्तार बढ़ाएं, लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें और अपलोडिंग प्रक्रिया में त्रुटि न रहने दें। निर्देश दिया कि रजिस्टर में सुपरवाइजर से मिले फार्मों का रिकार्ड रखें। सभी प्रपत्र 4 दिसंबर से पहले भरकर संकलित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में तहसीलदार महेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, सुपरवाइजर संतोष राय, मृत्युंजय कुमार राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें