फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान का रथ खींचकर हुए धन्य

Sun, 25 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
स्टीमरघाट से श्री जगन्नाथजी का रथ ‌‌खिंचते श्रद्वालु
विज्ञापन
शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। विभिन्न मार्गों से गुजरी इस यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन-पूजन कर अपने को धन्य किया। रथ की रस्सी खींचकर श्रद्धालुओं ने अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस किया।  
विज्ञापन

          
शहर के स्टीमरघाट स्थित जगन्नाथ मंदिर से शाम को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। यात्रा नवाब साहब का फाटक, मिश्रबाजार, लालदरवाजा आदि मार्गों से होते हुए पुन: स्टीमरघाट स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर पर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ जी का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने रथ खींचकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस किया। यात्रा जिधर से भी गुजर रही थी, उसके दर्शन के लिए लोग घर की छतों और बाहर निकल जा रहे थे। यात्रा में शालिक प्रसाद चौधरी, गोपाल जी चौधरी, मेवालाल, राधेकृष्ण चौधरी, गोपाल गौरव, भरतजी केशरी, साधिका चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


कुर्था गांव स्थित पवहारी बाबा के आश्रम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने सुसज्जित रथ की रस्सी खींचकर अपने को सौभाग्यशाली बनाया। यह यात्रा गांव के बाहर पहुंची, जहां लोगों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया।

कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम से दोपहर बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र तथा सुभद्रा की भव्य प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर सवार किया गया। इसके बाद श्रद्धालु रथ को खींचते हुए गांव के बाहर तक लाए। रथयात्रा में शामिल लोग गाजा-बाजा के साथ नाचते-झूमते चल रहे थे। रथयात्रा के विश्राम स्थल पर लोगों ने प्रतिमाओं का दर्शन पूजन किया।

यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर विशाल मेला लगाया गया था, जिसमें तरह-तरह की दूकानों पर लोगों ने सामानों की खरीद की। देर शाम यह रथ फिर धूमधाम से वापस आश्रम पहुंचा। वहां फिर भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया। यात्रा में पुजारी अमरनाथ तिवारी, आश्रम संरक्षक अमित कुमार तिवारी बाबा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पुरानीगंज विजय राघव संगत कुटी से निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार, हनुमान मंदिर होते हुए महावीर मंदिर पंहुची। यात्रा में अवधूत मुनि, प्रभाशंकर तिवारी, मनोज खरवार, रामायण गुप्ता, दिनेश राय, अरविंद प्रजापति, गोरख चौहान, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें