फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : चुनाव चिन्ह मिलते ही सियासी सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में शनिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन कुछ 34 उम्मीदवारों में से 11 ने अपने नाम वापस ले लिए। अब मैदान में केवल 23 उम्मीदवार ही बचे हैं। कई जगह दो उम्मीदवारों में सीधी टक्कर है, तो कुछ जगह वोटरों की चुप्पी से हार-जीत का अनुमान लगा पाना कठिन है। नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों ने अभी से मतदाताओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। इससे उन इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, जहां उप चुनाव का बिगुल फूंका गया।
विज्ञापन

जिले में सबसे अहम चुनाव करमचंदपुर गांव का माना जा रहा है। यहां ग्राम प्रधान से विधायक बने त्रिवेणी राम की खाली सीट पर उप चुनाव होना है। उप चुनाव में विधायक के भाई विनोद राम भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में विधायक की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। करमचंदपुर ग्राम पंचायत से उप चुनाव लड़ने वाले कुल तीन उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों में दशरथ, मुसाफिर और विनोद शामिल हैं। क्रमश: तीनों को चुनाव चिह्न अनाज ओसाता किसान, इमली तथा करनी मिला है। यहां सभी मैदान में एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 1214 है। यहां प्रधान की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रेवतीपुर विकास खंड के नसीरपुर ग्राम पंचायत में भी चुनावी चहल-पहल बढ़ गई है। प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन एक उम्मीदवार शिवजादिक प्रसाद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब मैदान में केवल दो उम्मीदवार ही बचे हैं। दोनों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। एक को इमली तो दूसरे को अनाज ओसाता हुआ किसान मिला है। इनके अलावा अन्य दो ग्राम पंचायतों में भी उप चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भीषण गर्मी में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर उम्मीदवार और समर्थक घर-घर पहुंचकर अपना वोट बैंक दुरुस्त करने में जुट गए हैं। सभी सीटों पर एक जुलाई को मतदान होगा। जिला प्रशासन स्तर से भी चुनाव के मद्देनजर तैयारी चल रही है। ईद के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें