जमानिया तहसील परिसर में गुरुवार को पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने पांच
सौ गरीबों में कंबल का वितरण किया। इसके अलावा भांवरकोल में प्रशासन की ओर
से गरीबों में कंबल बांटे गए।
जमानिया में गरीबों में कंबल बाटने के बाद
पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों की है और गरीबो के लिए कार्य कर रही
है। जितना संभव हो सकेगा, सरकार गरीबों की मदद करेगी।
इस मौके पर मन्नू
सिंह, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप, तहसीलदार बृजमोहन सिंह,सुरेंद्र
कुमार, फिरोज, अनिल यादव,धर्मेन्द्र पांडेय मौजूद रहे। उधर भांवरकोल थाना
परिसर में गुरुवार को एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने 200 गरीबों में कंबल
वितरित किया।
इस मौके पर तहसीलदार उमेशचंद निगम, सीओ मनमोहन पांडेय और
थानाध्यक्ष विपिन सिंह, राजेश राय पप्पू मौजूद रहे।