फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर रोजगार सेवकों ने निकाला जुलूस

Fri, 14 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने काली पट्टी बांधकर गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क से जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है। ग्राम रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर रखते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। कहा कि रोजगार सेवकों के मानदेय में

वृद्धि की जाए। नगर निकायों में विलुप्त ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में रखकर उनसे कार्य लिया जाए। महामंत्री गुलाब बिंद ने कहा कि फर्जी तरीके से हटाए गए रोजगार सेवकों को उनके पद पर रखा जाए। उनका शोषण
विज्ञापन


बंद किया जाए। अंत में एकजुट होकर लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील की गई। पत्रक सौंपने वालों में विपिन सिंह, रामदुलार यादव, राजकुमार चौबे, इंद्रजीत, अभिषेक, महेन्द्र यादव, पिंटू पांडेय, रामविलास,

सन्नी, अशोक, मिथिलेश, प्रदीप, विकास, आलोक, बृजमोहन लाल, रामाशीष यादव, शकुंतला, उमेश, शशिकला, अशोक, विजय, चन्द्रप्रकाश, दिनेश, सुशील आदि मौजूद थे। संचालन अशोक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें