फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Thu, 24 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काशी में संतों पर लाठीचार्ज का विरोध बांह पर काली पट्टी बांधकर किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय प्रकाश नेे कहा कि साधु-संतों पर क्रूर तरीके से लाठीचार्ज कर हिंदुओं को अपमानित
विज्ञापन


करने का कार्य किया गया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। युवा वाहिनी इस तरह की कार्रवाई को पुरजोर विरोध करती है।

शहर के सकलेनाबाद स्थित श्री राम चबूतरे पर आयोजित सभा में नगर महामंत्री वरुण प्रकाश ने कहा कि शासन-प्रशासन तुष्टिकरण की नीति अपना रहा है। इसे हिंदू युवा वाहिनी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर नगर प्रभारी राजेन्द्र
विज्ञापन


वर्मा, संयोजक विपिन, उपाध्यक्ष विकास सिंह, रामनिवास आर्य, मंत्री अमित गुप्ता, शिवजी, राजेन्द्र शर्मा तथा अभय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें