दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूरब होम सिंग्नल के पास सोमवार को अप लाइन में एक अज्ञात करीब 35 वर्षीय महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घंटों प्रयास के बाद भी जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।