फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने सुहवल थाने पर किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुहवल थाने का घेराव और प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता विजय शंकर राय ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार में पुलिस उत्पीड़न बढ़ गया है। पुलिस बेकसूर लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस एवं बसपा केवल परिवारवाद तक सिमट कर रह गई हैं। महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा के गिरते स्तर के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह सरकार विकास के नाम पर केवल खोखला वादा कर रही है। जो सरकार पांच वर्ष में प्रदेश का विकास नहीं कर  सकी 6 माह में क्या करेगी। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता आजिज है। पुलिस पर जनता एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अंत में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जमानिया के सीओ रतन सिंह यादव एवं सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव को दिया। भाजपा के घेराव एवं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर रमाशंकर उपाध्याय, रमाकांत  सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय बच्चन, सुशील सिंह,  सुनीता सिंह, रमाशंकर गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह, कमलेश प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अनिल यादव, महामंत्री  ओमप्रकाश राय, रामप्रवेश राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मेठ बिंद एवं संचालन अमित पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें