गाजीपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार में एक रक्षा मंत्री हुए एके एंटनी जिन्होंने बाकायदा संसद में बयान दिया था कि सीमावर्ती क्षेत्र को इसलिए अविकसित रखते हैं कि यदि हमारी सीमा अविकसित रहेगी तो वह सुरक्षित रहेगी। जरा सोचिये, यह क्या नजरिया है? ऐसे देश चलता है क्या? आपके आंखें बंद कर लेने से दुश्मन तो अपनी आंखें बंद नहीं करेगा। चीन अपनी ओर सीमा पर सड़क बना रहा था और भारत में घुसपैठ की फिराक में था लेकिन पीएम मोदी दूरदर्शी सोच ने उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। आज सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत तेज गति से विकास कर रहा है।
ओआरओपी पर कांग्रेस ने किया खेल
कांग्रेस की सत्ता जब जाने वाली थी, तो तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) के लिए महज 500 करोड़ रुपये रख दिए। क्या उन्हें मालूम नहीं था कि 500 करोड़ रुपये से इसमें कुछ होने वाला नहीं है? पीएम मोदी ने ओआरओपी के तहत लगभग 35,000 करोड़ रुपये भूतपूर्व सैनिकों के खाते में पहुंचाए हैं।
रक्षा क्षेत्र में पेंशन बजट अब 44,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर लगभग 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वन रैंक, वन पेंशन में भी 40 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। आर्मी के कार्यरत फौजियों के वेतन में भी लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
गाजीपुर में जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे फौजी भाई मुसीबत में पड़े रहे लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार में कोई भी डिफेंस डील्स नहीं हुई, सेना के साजोसामान की कोई खरीद नहीं की। कांग्रेस की सरकारों में जो भी रक्षा सौदे हुए, सब में घोटाले किएगए। कांग्रेस के कार्यकाल में पनडुब्बी खरीद में घोटाला, हेलिकॉप्टर खरीद में घोटाला, फाइटर जेट खरीद में घोटाला और यहां तक कि बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद में भी घोटाला हुआ।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में आतंकी हमले होते थे लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में कायराना आतंकी हमलों का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए देकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
आतंकवाद की स्थिति पहले क्या थी, यह सबको मालूम है। कभी काशी में कचहरी में ब्लास्ट होता था तो कभी संकट मोचन मंदिर में। लेकिन, आज आतंकवाद पर काबू पाया गया है, आतंकवादियों पर नकेल कसी गई है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।
उन्होंने कहा कि भारत की विदेशी नीति बदली है। यूएनओ में पाकिस्तान के वक्तव्य को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती है। दुनिया को समझ में आ गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है क्योंकि दुनिया को समझ आ गया है कि आतंकवाद की जननी कौन है और भारत ने किस तरह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि भारत न तो किसी तरह के आतंकवाद का समर्थन करता है और न ही इसे बर्दाश्त करेगा।
गाजीपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सेना को लेकर आयुद्ध नीति में बदला है। पहले सेना के लिए सामान बाहर से खरीदता है। साल 20014 से अब तक छह गुना निर्यात बढ़ा है। राफेल का बेड़ा आया, हेलिकॉप्टर आए। रक्षा से संबंधित विकास की योजनाएं बनीं और अब भारत रक्षा सामग्री और रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट भी लगभग 8 गुना बढ़ा है।
2014 में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट महज 1941 करोड़ रुपये था जो कि आज बढ़ कर लगभग 1,2000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें लगभग 54.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब डिफेंस के लगभग 300 सामान भारत में बनेंगे। इससे दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता कम हो जायेगी।