फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda in Ghazipur: BJP अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, बोले- फसली बटेरों से जरा सावधान रहें

Fri, 20 Jan 2023 07:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे। शहर स्थित एक लॉन में आयोजित  पूर्व सैनिक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर संबोधित किया। 
विज्ञापन
गाजीपुर में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें फसली बटेर की संज्ञा दी और जनता को ऐसे दलों से सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि जो फसली बटेर होते हैं न, वे फसल तैयार होने पर आते हैं। अनाज लेते हैं और फिर खेत को खराब कर चल देते हैं। वे फिर मिलते ही नहीं हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने जिले के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि फौजी ताकतवर बनता है तब देश ताकतवर बनता है और देश की सुरक्षा अक्षुण्ण रहती है। पीएम मोदी हर दिवाली सीमा पर जवानों के साथ मनाते हैं।

भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर फौज

ये संदेश है कि सीमा पर देश के जवान अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की 130 करोड़ जनता है। भारत की फौज दुनिया की सबसे ताकतवर फौज मानी जाती है। किसी भी प्रकार के संकट में भारतीय जवानों ने अपने जीवन को पूरी तत्परता से लगाया है और हमारी तथा सीमा की सुरक्षा की है। पीएम मोदी ने बड़े और कड़े फैसले लेकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
VIDEO: गाजीपुर से मिशन 2024 का शंखनाद, जेपी नड्डा ने गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां

विज्ञापन

यूपीए सरकार पर साधा निशाना

गाजीपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार में एक रक्षा मंत्री हुए एके एंटनी जिन्होंने बाकायदा संसद में बयान दिया था कि सीमावर्ती क्षेत्र को इसलिए अविकसित रखते हैं कि यदि हमारी सीमा अविकसित रहेगी तो वह सुरक्षित रहेगी। जरा सोचिये, यह क्या नजरिया है? ऐसे देश चलता है क्या? आपके आंखें बंद कर लेने से दुश्मन तो अपनी आंखें बंद नहीं करेगा। चीन अपनी ओर सीमा पर सड़क बना रहा था और भारत में घुसपैठ की फिराक में था लेकिन पीएम मोदी दूरदर्शी सोच ने उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। आज सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत तेज गति से विकास कर रहा है। 

ओआरओपी पर कांग्रेस ने किया खेल
कांग्रेस की सत्ता जब जाने वाली थी, तो तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी)  के लिए महज 500 करोड़ रुपये रख दिए। क्या उन्हें मालूम नहीं था कि 500 करोड़ रुपये से इसमें कुछ होने वाला नहीं है? पीएम मोदी ने ओआरओपी के तहत लगभग 35,000 करोड़ रुपये भूतपूर्व सैनिकों के खाते में पहुंचाए हैं।

रक्षा क्षेत्र में पेंशन बजट अब 44,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर लगभग 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वन रैंक, वन पेंशन में भी 40 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। आर्मी के कार्यरत फौजियों के वेतन में भी लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

घोटालों का भी किया जिक्र

गाजीपुर में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे फौजी भाई मुसीबत में पड़े रहे लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार में कोई भी डिफेंस डील्स नहीं हुई, सेना के साजोसामान की कोई खरीद नहीं की। कांग्रेस की सरकारों में जो भी रक्षा सौदे हुए, सब में घोटाले किएगए। कांग्रेस के कार्यकाल में पनडुब्बी खरीद में घोटाला, हेलिकॉप्टर खरीद में घोटाला, फाइटर जेट खरीद में घोटाला और यहां तक कि बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद में भी घोटाला हुआ।

कांग्रेस की सरकार में होते थे आतंकी हमले

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में आतंकी हमले होते थे लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में कायराना आतंकी हमलों का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए देकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

आतंकवाद की स्थिति पहले क्या थी, यह सबको मालूम है। कभी काशी में कचहरी में ब्लास्ट होता था तो कभी संकट मोचन मंदिर में। लेकिन, आज आतंकवाद पर काबू पाया गया है, आतंकवादियों पर नकेल कसी गई है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

पाकिस्तान आतंकवाद की जननी

उन्होंने कहा कि भारत की विदेशी नीति बदली है। यूएनओ में पाकिस्तान के वक्तव्य को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती है। दुनिया को समझ में आ गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है।  उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है क्योंकि दुनिया को समझ आ गया है कि आतंकवाद की जननी कौन है और भारत ने किस तरह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि भारत न तो किसी तरह के आतंकवाद का समर्थन करता है और न ही इसे बर्दाश्त करेगा।
विज्ञापन

आठ साल में 8 गुना बढ़ा डिफेंस एक्सपोर्ट

गाजीपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सेना को लेकर आयुद्ध नीति में बदला है। पहले सेना के लिए सामान बाहर से खरीदता है। साल 20014 से अब तक छह गुना निर्यात बढ़ा है। राफेल का बेड़ा आया, हेलिकॉप्टर आए। रक्षा से संबंधित विकास की योजनाएं बनीं और अब भारत रक्षा सामग्री और रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट भी लगभग 8 गुना बढ़ा है।

2014 में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट महज 1941 करोड़ रुपये था जो कि आज बढ़ कर लगभग 1,2000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें लगभग 54.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब डिफेंस के लगभग 300 सामान भारत में बनेंगे। इससे दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता कम हो जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें