फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अलका राय के प्रथम आगमन पर गाजे-बाजे के साथ स्वागत

Fri, 14 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विधायक अलका राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक अलका राय का गुरुवार को मुहम्मदाबाद नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। कोट मुहल्ला में आयोजित अभिनंदन समारोह में उपस्थित लोगों ने विधायक को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शाहनिंदा पुलिस चौकी के पास अलका राय के पहुंचते ही वहां उपस्थित नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। कोट मुहल्लें में आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ नेता दिनेश वर्मा एवं नगर अध्यक्ष रामजी गिरी ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

प्रमोद राय ने मां दुर्गा की चुनरी भेंट की। इस अवसर पर अलका राय ने कहा कि नगर की समस्याओं से वह पूरी तरह अवगत हैं। नगर के लोगों की जो भी अपेक्षाएं हैं वह पूरी होगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने नगर के लोगों की पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा कि पिछले एक दशक से यहां के भाजपा समर्थक पूरी तरह पीड़ित एवं उपेक्षित हैं। गरीबों का राशन कार्ड बनाने में धांधली की गई है। नगर पालिका एवं बिजली विभाग भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें