भाजपा काशी क्षेत्र की चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय शनिवार को प्रथम बार भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने एक-एक व्यवस्था प्रमुख से चुनाव तैयारी की समीक्षा की, उससे संबंधित आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि समाज के हर वर्ग और देश के हर व्यक्ति के लिए भाजपा नेतृत्व की सरकारों ने समर्पित होकर कार्य किया है। देश का गौरव और सम्मान कैसे बढे़ इसका प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि आज समाज और राष्ट्र पूरी तरह से खुशहाली के पथ पर अग्रसर है और राष्ट्र विश्व पटल पर मजबूत हो रहा है। यही कारण है कि आगामी चुनाव में कोई ऐसा दल और प्रत्याशी नहीं है जो भाजपा और उसके प्रत्याशी को चुनौती दे सके। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने जिले की मूल संवैधानिक संरचना से अवगत कराते हुए समिति के सदस्यों का परिचय प्रदान किया। क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर डा. केदारनाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, राजेश राजभर, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, संकठा मिश्रा, किरन सिंह, संजीव गुप्ता, अजीत सिंह सहित विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक आदि उपस्थित थे।