वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कृष्णानंद राय ने ऐसे समय में चुनाव लड़ा था, जब पूरा क्षेत्र अपराध और खौफ की छाया में था। उन्होंने कहा कृष्णानंद राय की शहादत ने अपराधियों की कमर तोड़ी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही कृष्णानंद राय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पीयूष राय और उनके चचेरे भाई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक अलका राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता और संचालन पूर्व कैप्टन अनिरुद्ध राय व संचालन शशांक राय ने किया।
भाजपा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय के स्मृति स्थल को नमन करते नेतागण।
- फोटो : संवाद
शहीद स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि
शनिवार की सुबह श्रद्धांजलि का क्रम बसनिया चट्टी स्थित शहीद स्तंभ से शुरू हुआ। यहां शहीदों के परिजनों, भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रमुख लोगों में अलका राय, पीयूष राय, आनंद राय मुन्ना, बृजेश राय, मनोज राय, मनीष राय, विनोद राय, हैदर अली टाइगर आदि शामिल रहे।