फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: BJP प्रत्याशी ने कहा- मैं शिक्षक और चाणक्य का शिष्य हूं, नंदवंश का नाश कैसे हो, जानता हूं

Sun, 14 Apr 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: गाजीपुर पार्टी कार्यालय पर दिया गया बयान काफी चर्चा में है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। एक सवाल के जवाब में दिया गया बयान जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं, चाणक्य का शिष्य हूं और नंदवंश का नाश कैसे हो यह मैं जानता हूं। एक सवाल के जवाब में दिया गया बयान जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने लोकसभा में जातिगत समीकरण के सवाल पर कहा कि पूरे देश में जातिगत समीकरण टूटे हैं। अगर जाति का फार्मूला लागू होता तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद मनोज सिन्हा 2014 के मुकाबले एक लाख 48 हजार मत ज्यादा पाये थे, इससे यह प्रतीत होता है कि जिले में जाति गठबंधन टूटे हैं। 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भी भाजपा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। इसके पहले जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा ने कहा कि था लोकसभा 2024 का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है।
विज्ञापन




उन्होंने गीता के श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य.....का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म होता है उसे नाश करने के लिए भगवान जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भावी पीढ़ी को शिक्षित करके सवारने का काम करते हैं दूसरी तरफ विपक्ष के एक ऐसे प्रत्याशी है कि उनके पर टिप्पणी करना हमे शोभा नहीं देता है। उनके बारे में दुनिया जानती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें