फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे दिन लाने वालों ने दिया जनता को धोखा - सीएम

Tue, 27 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अच्छे दिन लाने वालों ने दिया जनता को धोखा
विज्ञापन
अच्छे दिन आएंगे, लेकिन कब आएंगे किसी को पता नहीं है ? हमारी सरकार से उनकी तुलना जरूर करें। हमने साढ़े चार साल में अपने सभी वादे पूरे किए हैं। लेकिन अच्छे दिन लाने वालों ने ढ़ाई साल में क्या किया, उनसे पूछिए ? केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को केवल धोखा दिया है। एक और पार्टी के बारे में मैं कहना चाहता हूं। उसका नाम लेना मैंने बंद कर दिया है। वह पत्थर वाली सरकार है। सरकार आती है तो पत्थर की मूर्तियां तराशी जाती है। ये बातें सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैदपुर विधानसभा के करमपुर में  एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम सहित दर्जनों विकास परियोजनाओं के उद्घाटन  के मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कही। भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा, लेकिन कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं बोले। मुख्यमंत्री का आगमन करीब 9:38 बजे हुआ। हैलीपैड पर उनका स्वागत पूर्व  सांसद राधेमोहन सिंह, राज्य कृषि मंडी उत्पादन परिषद के चेयरमैन काशीनाथ  यादव, तेजबहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, गंगा सागर सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली जिलों में मेडिकल कालेज खुल गए हैं। 2017 में अगली सरकार बनने पर गाजीपुर में मेडिकल कालेज खुलेगा। उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई। कहा कि हमने प्रदेश के युवाओं को लैपटॉप, कन्या विद्याधन, किसान पेंशन, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, लखनऊ में मेट्रो ट्रेन, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे आदि सैकड़ों विकास कार्य किए हैं। इस एक्सप्रेस-वे को अब गाजीपुर तक लाना है, इसके बाद इसे बलिया से जोड़ा जाएगा। सड़कों के किनारे मंडी बनाई जाएगी। जिससे हमारे किसान और दूधिया कारोबारी लाभान्वित होंगे। मंच से रोजगार सेवकों का मानदेय 3000 रुपये से 6000 रुपये करने की घोषणा की। कहा कि भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा बहुओं की भी मांगों को पूरा करने का काम किया जाएगा। सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास किया है। पूर्वांचल का कोई जिला इससे अछूता नहीं है। सपा विकास के बल-बूते ही जनता के बीच रहना चाहती है।

इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी, दुर्गा यादव, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा, राज्यमंत्री शादाब फातिमा, मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, एमएलसी विजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र यादव, जंगीपुर विधायक किसमती देवी, विधायक सुब्बा राम, अक्षर फाउंडेशन की चेयरमैन रीना पासी, पूर्व विधायक प्रभुनारायहण यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, तेज बहादुर सिंह आदि सपा नेता उपस्थित थे। खराब मौसम के बावजूद हजारों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि विधायक सुभाष पासी ने इस बार विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र में मेडिकल कालेज खोलने की मांग उठाई थी, उस मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए उनकी मांग मान ली है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह तथा अध्यक्षता काशीनाथ यादव ने की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें