फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखाया दम, पांच सीटों पर खिला ‘कमल’

Sat, 11 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
जंगीपुर मंडी में मतगणना केंद्र के बाहर परिणाम जानने के बाद जश्न मनाते समर्थक।
विज्ञापन
चुनाव 2017 के लिए सात विधानसभा सीटों में शनिवार को जंगीपुर मंडी  समिति परिसर में मतगणना संपन्न हुई। जिसमें से पांच विधानसभाओं में कमल खिला है। जबकि दो में सपा साइकिल दौड़ाने में सफल रही। इस बार भी जिले में बसपा का खाता तक नहीं खुला। जीत की घोषणा के साथ ही जहां प्रत्याशी खुशी से झूम उठे, वहीं उनके समर्थकों ने अबीर-गुलाल और फूल-मालाओं से लाद दिया। जीत पर फटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन


भाजपा ने सदर, मुहम्मदाबाद, जमानिया, भाजपा-भासपा गठबंधन ने जहूराबाद और जखनियां सीटों पर फतह हासिल की। जबकि समाजवादी पार्टी का सैदपुर और जंगीपुर  प्रत्याशी विजयी हुआ। सदर विधानसभा से भाजपा की संगीता बलवंत 91604 मत पाकर विजयी रहीं। वहीं सपा के राजेश कुशवाहा ने 59036  मत पाकर दूसरे और बसपा के संतोष यादव को 54462 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं  अवधेश 542 मत, रुद्रदत्त तिवारी को 1136 मत, अंगद 335 मत, चंदन 276, योगेंद्र 482,  ज्योत्सना सिंह 1418, सत्यदेव 727 तथा अशोक कुमार 593 मत मिले। जबकि नोटा 1473, कुल वैध  मतों की संख्या 212084 और निरस्त मतों की संख्या 88 रही। इस सीट से भाजपा  की प्रत्याशी संगीता बलवंत ने सपा के राजेश कुशवाहा को 32568 मतों से  पराजित कर जीत दर्ज की।

 जमानिया विस के सीट पर भाजपा की प्रत्याशी सुनीता सिंह ने बसपा प्रत्याशी अतुल राय को 9332 मतों से पराजित किया। भाजपा की सुनीता सिंह को 76689 मत , बसपा के अतुल राय को 67357 मत मिला। जबकि सपा के ओमप्रकाश सिंह 49365 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं  तौकीर खां  को 6127 मत, भरत को 535 मत, रामप्यारे 1080, रेनू 444, हरिनारायण यादव 1028, करतार  सिंह यादव 12394 मत, नोटा 1856 बटन दबा। कुल वैध मतों की संख्या 216675 और अवैध मतों की  संख्या 50 रही।
विज्ञापन

 इसी क्रम में सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के सुभाष पासी ने भाजपा के विद्यासागर सोनकर को 8550 मतों से पराजित कर दोबारा जीत का सेहरा अपने माथे बांधने में सफल रहे। सपा के सुभाष पासी को 76237 मत ,भाजपा के विद्यासागर सोनकर को 67737 वोट मिला।

बसपा के राजीव किरण 59407 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं  कामता प्रसाद 729, महेंद्र 274, रामाश्रय 440, रोहित  कुमार 343, संजय 2105, संतोष 2451, संतोष कुमार राम 698, नोटा 1782 रही।जहूराबाद विधानसभा से भाजपा-भासपा गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने बसपा प्रत्याशी कालीचरण को 18212  मतों से हरा दिया। भासपा-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर को 86382 मत, बसपा के कालीचरण को 68170 मत मिला। सपा के महेंद्र चौहान 64251 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शमीम 1333,  सुभाष 940,  कन्हैया 2680, जयराम पांडेय 440, दीवाकर तिवारी 418, प्रकाश  सिंह यादव 304, राजेश कुमार चौहान 301, आनंद बिहारी राय 674, रमेश 514,  रामअवतार 625, रामशरण 439, राणा विजय राजभर 678, नोटा 1499, कुल वैध मतों की संख्या 229688, अवैध मतों की संख्या 62 रही।

मुहम्मदाबाद विस से भाजपा प्रत्याशी अलका राय ने 32703  मतों से बसपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी को पराजित किया। यहां कुल वैध मत पड़े 229265 पड़े। भाजपा की अलका राय को 121732, बसपा  के सिबगतुल्लाह अंसारी को 89029 मत और कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी जनक कुशवाहा को 9857 मत मिला। वहीं सुरेंद्र 2501, दिलीप कुमार 684, परमानंद 556, स्वाति 523, सगीर 565, जयगोविंद 901, श्रीकृष्ण 634, नोटा  2283 मत प्राप्त किये। जंगीपुर से सपा के विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 3148 मतों से पराजित किया। सपा के विरेंद्र यादव को 71135, भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 67987, बसपा के मनीष चंद्र पांडेय को 66890 मत मिले। वहीं नीलाभ 1375, मनोज कुमार 2375, अजीत प्रताप  1470, सत्यदेव 608, राजेंद्र 804 मत, नोटा 1108, वैध मतों की संख्या 213752 रही। जखनियां विस से भाजपा-भासपा गठबंधन के प्रत्याशी त्रिवेणी राम ने सपा प्रत्याशी गरीब राम को 5534 मतों से पराजित किया। कुल वैध मतों की संख्या 239219 रही। भाजपा-भासपा गठबंधन के त्रिवेणी राम को 83910 मत, सपा के गरीब राम को 78376, बसपा के  संजीव कुमार को 66643 मत मिला। वहीं शेषनाथ 2368, रामलाल 1859, कूबेर 1917,   रामजीत 1101, लालबहादुर 1212 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें