फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने 5 अरब से होगा जनपद का विकास

Tue, 07 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
5 billion would be t5 अरब से होगा जनपद का विकास
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में सोमवार को हुई। जिला  योजना वर्ष 2016-17 में शासन की तरफ से जिले को रुपये 47120.00 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया, जो विगत वर्ष के सापेक्ष 0.14 प्रतिशत अधिक है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपदीय प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण अनुसूचित जाति/जन जाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि कोई भी विकास तब तक संभव नहीं है जब तक जनप्रतिनिधियों से सहयोग न लिया जाय। उन्होंने कहा कि जो भी नया कार्य हो रहा है उसकी प्रति सभी जनप्रतिनिधियों को अवश्य प्राप्त कराई जाय।  
विज्ञापन



जिला योजना वर्ष 2016-17  में चालू-विस्तार अन्तर्गत 5000 नि:शुल्क बोरिंग, 200 मध्यम नलकूप, 46 नई दुग्ध  समिति का गठन, मनरेगा के अन्तर्गत 2.64 लाख मानव दिवस सृजन, 32 पंचायत भवनों का  निर्माण, 40 किमी0 सीसी रोड एवं केसी ड्रेन के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया।

बैठक में 20800 स्वच्छ शौचालयों का  निर्माण(इन्दिरा एवं लोहिया आवास के लिए) 1000 सोलर स्ट्रीट लाईट, 1500 लोहिया आवास, 5020 इन्दिरा आवास, स्थानीय पर्यटन विकास अन्तर्गत 162 परियोजनायें, प्रा.स्वा.केन्द्र भोजापुर, बौरी,  हरिहरपुर, धामूपुर, परसनी, कुर्रा, रघुनाथपुर, बांड़, जलालाबाद, सुलेमापुर, नैसारा,  नौली एवं मटखन्ना की स्थापना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुभाखरपुर, बिरनो एवं  रेवतीपुर की स्थापना, ग्रामीण पेयजल अन्तर्गत 2000 नये हैन्डपम्प की स्थापना एवं 3000  रिबोरिंग का प्रस्ताव समिति के सामेन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन



इसके अलावा पेयजल योजना में लगे 27 नलकूपों की रिबोरिंग एवं 27 परियोजनाओं का  सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार, नगरीय पेयजल अंतर्गत 100 नये हैन्डपम्पों की स्थापना एवं 100  हैन्डपम्पों की रिबोरिंग का प्रस्ताव समिति के सामने प्रस्तुत किया गया। खेलकूद अन्तर्गत एक नये  स्टेडियम की स्थापना, प्रा.स्वा. केन्द्र जंगीपुर एवं मेदिनीपुर का भवन निर्माण, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवली एवं बूढ़नपुर का भवन निर्माण एवं आईटीआई गाजीपुर  में आईटी लैब के निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया।


इस अवसर पर धर्मार्थ  कार्य राज्यमंत्री विजय कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद सिबगतुल्लाह अंसारी, एमएलसी विजय कुमार यादव, पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, महिला कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि मुहम्मद असलम,  एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि पप्पू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र  कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें