शहर के सरकारी आमघाट कॉलोनी से निकलकर बिजली बिल राहत योजना की रैली में शामिल बिजली निगम के अधिका
गाजीपुर। बिजली बिल राहत योजना से लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को बिजली निगम की ओर से नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली नगर के आमघाट स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय से निकली। मिश्रबाजार, महुआबाग, झुन्नूलाल चौराहा, लालदरवाजा होते हुए दोबारा आमघाट कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण ब्याज माफी योजना का प्रचार प्रसार डिवीजन स्तर, सब डिवीजन स्तर एवं उपकेंद्र पर कराया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले पाए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उपभोक्ता को दो हजार रुपये जमा करना होगा। एकमुश्त भुगतान के लिए पंजीकरण के बाद 30 दिन का समय मिलेगा। विभागीय खंड, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर व ऑनलाइन तरीके से पंजीकरण कराया जा सकता है। सभी उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना एक दिसंबर से शुरू होगी। इस मौके पर एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता, उपखंड अधिकारी अमित राय आदि मौजूद रहे।
एक दिसंबर से शुरू होगी राहत योजना-सैदपुर। बिजली निगम बकायेदारों को सहूलियत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से शुरू करने जा रहा है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता सुधाकर सिंह ने बताया कि इस बार बिजली के मूल बकाये में भी 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। योजना का पहला चरण एक से 31 दिसंबर, दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी व तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक जारी रहेगा। संवाद