फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: मैरिज हॉल और अस्पतालों में करते थे वारदात, 15 बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में शादी समारोह, अस्पताल और नर्सिंग होम से बाइक चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्वाट और जंगीपुर पुलिस की कार्रवाई में अंतर जनपदीय वाहन चोरी गिरोह का खुलासा किया गया। इस दौरान 15 बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह, मैरिज हॉल, अस्पताल और नर्सिंग होम जैसे भीड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी विनय कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि स्वाट टीम और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 मोटरसाइकिल, एक बाइक का इंजन और कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए हैं। आरोपी वाहन चोरी करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर छिपाते थे। फिर उनके पुर्जे काटकर बेच देते थे।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात में सूचना पर जंगीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश राजभर, अतुल सिंह और नीरज राजभर के रूप में हुई है। तीनों जिले के कटया गांव के निवासी और दोस्त हैं। एसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी कर उनके पुर्जे बेचने की बात बताई। इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 450 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ आसपास के जिलों से भी संपर्क कर रही है। जंगीपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन स्थानों से चुराए वाहन
एसपी ने बताया कि बरामद वाहनों में से सात के संबंध में चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। इनमें छह वाहन गाजीपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र से दो, जंगीपुर से दो, करंडा व सैदपुर थाना क्षेत्रों से एक-एक और एक वाहन वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए हैं। अन्य वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें