फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद शहीद चौराहे से पश्चिम तरफ गाजीपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को टैंकर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के पकड़िया रानीपुर गांव निवासी सूबेदार राजभर (55) बाइक से जलालाबाद आ रहे थे। आजमगढ़ की तरफ से आ रही टैंकर से जलालाबाद शहीद चौराहे के पास टक्कर हो गई। हादसे में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। इधर घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें