फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की कुचलकर मौत

विज्ञापन
होमगार्ड की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुर पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की भोर अज्ञात वाहन से कुचलकर ड्यूटी से घर आ रहे बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते थाने पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के सराय हैदरगंज (सिपाही का पुरा) निवासी मुसाफिर राम (55) शहर कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। रात में ड्यूटी करने बाद वह भोर में बाइक से घर जा रहे थे। शेखपुर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गिर पड़े। जब तक वह संभल पाते। तब-तक वाहन का पिछला उनके सिर पर चढ़ गया जिससे मौके पर मुसाफिर राम की मौत हो गई। इधर सुबह गांव के लोग सड़क पर जब टहलने निकले तो सड़क के किनारे शव और बाइक देखकर शोर मचाने लगे। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंचे। इधर हादसे की जानकारी होते ही मृतक के दोनों पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य रोते- बिलखते थाने पर पहुंच गए। शव देख सभी रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें