फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार के तिराहे के पास शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी होते परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर (परवा) गांव निवासी मुन्ना चौहान (40) बाइक से हंसराजपुर बाजार आए थे। वहां सामान की खरीदारी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। अभी वह हंसराजपुर तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि शादियाबाद के तरफ से तेज रफ्तार आ रही ट्रक के चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में बाजार के लोगों ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जंगीपुर पुलिस शव को लेकर थाने आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर रोते-बिलखते परिवार के लोग थाने पहुंच गए थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी। साथ ही ट्रक को कब्जे में छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें