फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से बाइक सवार हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। हलवाई मजुई सादात की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के रोने-बिलखने से मातमी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी हरिकेश यादव (36) शादी-विवाह में मिठाई एवं खाना बनाने का काम करता था। देर शाम सिखड़ी गांव में एक शादी में खाना बनाकर सिखड़ी से मजुई सादात के लिए किसी काम से निकला था। हंसराजपुर-बहरियाबाद मार्ग स्थित खलीलपुर गांव के सामने वह जैसे ही पहुंचा पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे मेें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पत्नी एवं दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में लगे थे। थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें