फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क पर पलटी बाइक, अधेड़ की मौत, युवक घायल, मृतक के पुत्र ने दी तहरीर

Mon, 31 Mar 2025 04:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ी गई और इस घटना में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने तहरीर देकर ठेकेदार और कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भांवरकोल थाना क्षेत्र चांदपुर गांव के पास रविवार की देर रात खोदकर गिट्टी ड़ालकर छोड़ी गई सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के रोने- बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक के पुत्र की तहरीर पुलिस ने ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के नाम से मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोनाड़ी गांव निवासी सुरेंद्र नाथ राय (56) मोहन बिंद के साथ रात देर किसी निजी कार्य से जा रहे थे। चांदपुर गांव के पास एक कार्यदायी संस्था के तरफ से सड़क की खोदाई के बाद गिट्टी डालकर छोड़ी गई थी।

इस पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने सुरेंद्र नाथ राय को मृत घोषित कर दिया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद युवक मोहन बिंद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के बड़े पुत्र राजेश कुमार राय ने थाने में तहरीर देकर एक कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि राजेश कुमार राय की तहरीर पर एक कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें