फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025 : गाजीपुर जिले में उमंग और उत्साह के साथ मनाया त्योहार, इबादत में झुके सिर, दी गई बधाई

Mon, 31 Mar 2025 12:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

ईद के त्योहार को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई इसके बाद इस दूसरे के गले मिलकर बधाई दी गई। सभी ने खुशी का इजहार किया।
 
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरु हुआ, जो देर रात कर चलता रहा।

विज्ञापन


लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवई का आनंद लिया। सुबह आठ बजे मुस्लिम बंधुओं का नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के लिए रवाना होने का क्रम शुरु हो गया था। नौ बजते-बजते ईदगाह के पास हजारों की संख्या में मुस्लिम बंधु एकत्र हो गए थे। निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें