फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे के दोनों तरफ दस-दस मीटर के दायरे में चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
सुहवल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-124सी के किनारे पैमाइश करते एनएच विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
विज्ञापन
सुहवल। जनपद को बिहार प्रांत से जोड़ने वाला 38.600 किमी लंबे 124 सी ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे (टीबी मार्ग) के दोनों तरफ पटरियां अतिक्रमण मुक्त होंगी। इसके लिए एक महीने पहले भदौरा से मेदनीपुर तक 20 किमी में आने वाले 100 घरों को नोटिस जारी किया गया था। एनएच की टीम ने बृहस्पतिवार को निशान लगाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही अतिक्रमण खुद से हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाली 38.600 किलोमीटर लंबे ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124 सी को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। हाईवे के दोनों तरफ दस- दस मीटर के दायरे अवैध तरीके से निर्मित कच्चे और पक्के निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। विभाग द्वारा भदौरा से मेदनीपुर तक करीब 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 100 लोगों को नोटिस जारी किया था। एक महीने पहले जारी नोटिस की अवधि पूर्ण होने पर अब अतिक्रमण की मार्किंग / निशानदेही का काम चल रहा है, जो अंतिम दौर में है। लोगों को स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। हाईवे किनारे हर तरह के कच्चे और पक्के निर्माण के ध्वस्तीकरण का अभियान एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि बीते एक साल पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने हाईवे किनारे अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे हटाने का सख्त निर्देश दिया था। एनएच के अतिक्रमण हटाने के इस निर्णय से लोगों में खलबली मची हुई है। वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2019 में टीबी मार्ग करीब 245 करोड़ बनकर तैयार हुआ था। ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि मार्किंग चल रही है। एक सप्ताह के अंदर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें