फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर उछली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव के पास गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार एक बाइक ब्रेकर पर उछलकर गड्ढा में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इलाके के सिखड़ी गांव निवासी भंडारी यादव (36) सब्जी खरीदने के लिए बाइक से छपरी बाजार गया था। खरीददारी करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान हमीद मार्ग पर सिखड़ी गांव के पास देर शाम करीब सात बजे काफी ऊंचाई तक बने मिट्टी के ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्डा में पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे गए और घायल युवक को उठाकर किनारे लाए और दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से घायल को आरएस अस्पताल लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जाते समय रास्ते में भंडारी में मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। पत्नी रेनू सहित परिवार के अन्य लोग चीख-पुकार करने लगे। पत्नी रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपने दो मासूम बच्चों का चेहरा देख दहाड़ मारकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। इस दौरान उसे सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही थी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर लोगों में चर्चा होते रही कि अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीणों द्वारा मिट्टी का ब्रेकर बनाया गया था, जो भंडारी के लिए काल साबित हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी है और न ही तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें