गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के बनवा नहर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े आलू लदे पिकअप में मंगलवार की रात पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार शिवजी राजभर (21) और विशाल राम (20) की मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर घायल रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
मुबारकपुर जुगनू गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पुत्र शिवजी राजभर अपने दोस्त विशाल राम और शिव राजभर के साथ मुहम्मदाबाद के महरूपुर गांव गया था। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बनवा नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े आलू लदे पिकअप में जा घुसा।
घटनास्थल पर ही पुत्र शिवजी राजभर की मौत हो गई। वहीं, विशाल राम को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र बाराचवर ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विशाल की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का उपचार मऊ में चल रहा है।