फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृतक रामदरश बिंद। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बृहस्पतिवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपति सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाइक चला रहे रामदरश बिंद (पुत्र दूधनाथ बिंद), निवासी नौरंगाबाद, को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का उपचार जारी है।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें