सेवराई। बाजार के यूनियन बैंक के पास लगा ट्रांसफार्मर पांच दिनों से जला पड़ा है। इसके चलते बाजार की 150 दुकानों तथा 100 घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई हैं। बिजली के अभाव में जहां लोग गर्मी और उमस झेल रहे हैं, वहीं पानी के लिए भी हाहाकार मचा हुआ है। इस प्रकार मिश्रवलिया गांव का भी एक पखवाड़े से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है, जो अब तक बदला नहीं गया। नाराज लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
भदौरा बड़ी नहर के यूनियन बैंक के पास लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर से करीब सौ घरों और 150 से अधिक दुकानों के विद्युत आपूर्ति की जाती हैं। सोमवार को शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में अचानक आग पकड़ लिया और पोल से नीचे गिर गया। पांच दिन बाद भी विभाग की तरफ से दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बाजार में अभी भी बत्ती अभी भी गुल है। देर रात तक गुलजार रहने वाला बाजार अब शाम ढलते ही सन्नाटों में छा जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के मिश्रवलियां पश्चिमी नहर के पुलियां के पास आपूर्ति के लिए लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से जला हुआ है। जिससे डेढ़ सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी और उमस में लोगो का रहना मुश्किल हो रहा है। पंखा, कूलर, मोबाइल फोन, चार्जर, लाइट सब शो-पीस बना हुआ है। नगर के बद्दू यादव ने बताया कि इसी ट्रांसफार्मर से प्राथमिक विद्यालय को भी आपूर्ति जाती है। गांव के उपेंद्र यादव, लालू यादव, अंगद तिवारी, धनंजय तिवारी आदि लोगों ने बताया कि कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल दी गई। लेकिन पांच दिन बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लाया गया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो हम लोग प्रदर्शन करने को बाध्य