बगही भोजापुर गांव में मृतक हरिंदर प्रजापति उर्फ सिपाही के रोते बिलखते परिजन। स्रोत- पाठक
- फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अभियंता दयाचंद रोहिल्ला।
मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी-सैदपुर मार्ग पर कबीरपुर गांव के सामने बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन के धक्के से साइकिल सवार पान दुकानदार हरिंदर प्रजापति उर्फ सिपाही (50) की मौत हो गई। वह बस स्टैंड के पास गुमटी में पान व तंबाकू की दुकान चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।
गांव के लोग सांत्वना देने में जुटे थे। बगही भोजापुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि पति हरिंदर प्रजापति मरदह बस स्टैंड के पास गुमटी में पान और सुर्ती का व्यवसाय करके परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर देर शाम 7.15 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे।
कबीरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से पति के साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तबतक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल अवस्था में पति को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर पत्नी अनीता देवी, बेटा अमित, अजीत व बेटी आरजू, भाई अरविंद व रामाश्रय के रोने-बिलखने से चीख पुकार मच गई। मऊ के सरायलखंसी थाना के थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरदह थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।